बेटियों को नौकरियों पर भेदभाव सख्त हुआ महिला आयोग
- By 24hnbc --
- Sunday, 24 Jan, 2021
24HNBC जगदलपुर । राज्य महिला आयोग ने सोमवार को नगरनार स्टील प्लांट की नौकरी में भू-प्रभावित बेटियों से भेदभाव के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दस साल पुराने इस मामले के दोबारा परीक्षण करने का आदेश दिया है। आयोग ने कलेक्टर को समिति का गठन कर एक माह के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग ने अपनी तरफ से छह नाम समिति में नामांकित किए हैं। यह समिति पुनर्वास नीति के तहत नौकरी के लिए नामांकन को लेकर दस साल पहले जिला प्रशासन और एनएमडीसी द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया का परीक्षण करेगी। समिति यह भी पता लगाएगी कि स्टील प्लांट के लिए जमीन देने वाले भू-प्रभावित (खातेदारों) परिवारों से नौकरी के लिए नामांकन नियमानुसार किया गया था या नहीं?सोमवार को महिला आयोग ने कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभागार में इस मामले की सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक की ओर से आयोजित सुनवाई में आयोग द्वारा इस मामले में पक्षकार बनाए गए


