राउरकेला की नवदीप को मिला मिसेस इंडिया का ख़िताब
- By 24hnbc --
- Sunday, 24 Jan, 2021
24HNBC राउरकेला, Odisha: ओडिशा में राउरकेला की बेटी नवदीप कौर ने मुंबई के पास स्थित दमन दीव के डेल्टिन रिसॉर्ट में संपन्न मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में ताज अपने नाम किया है। कंप्यूटर इंजीनियरिंंग में बी-टेक व आइआइपीएम से एमबीए की डिग्री लेकर पर्सनलिटी डेवलपमेंट के लिए काम कर रही नवदीप राउरकेला के होटल व्यवसायी जगदेव सिंंह की इकलौती बेटी हैं। 31 वर्षीय नवदीप कौर ने राउरकेला के कार्मेल स्कूल से वर्ष 2007 में इंटर की परीक्षा पास की थी। पुरुषोत्तम इंजीनियरिंंग कालेज से कंप्यूटर साइंस में वर्ष 2011 में बी टेक करने के बाद वर्ष 2013 में आइआइपीएम कांसबहाल से एमबीए कर चुकी हैं।


