सड़क के लिए भूमि का अधिग्रहण तो हुआ पर नहीं मिला मुआवजा
- By 24hnbc --
- Friday, 22 Jan, 2021
24HNBC अंबिकापुर । अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के निर्माण में ग्रामीणों की अधिग्रहित की गई जमीन का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। सड़क लगभग तैयार हो चुकी है लेकिन पांच गांव के दर्जनों ग्रामीणों को अब तक मुआवजे का इंतजार है। मुआवजा नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणाों ने सोमवार को कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दस दिनों में मुआवजा वितरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।राष्ट्रीय राजमार्ग 130 के निर्माण के दौरान शहर से लगे सांड़बार, मेंड्राकला, भिठ्ठीकला, उदयपुर ढाब एवं सुंदरपुर के करीब 60 ग्रामीणों की जमीन प्रभावित हुई थी। निर्माण के दौरान इनकी जमीन अधिग्रहित कर ली गई प्रभावित लोगों को कहना है कि यदि उनकी मांग पर दस दिनों में निर्णय नहीं लिया गया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग में आंदोलन करने बाध्य होंगे।


