No icon

पक्के निर्माण बंद होंगे अमरकंटक में 80 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास

 

24HNBC अनूपपुर। अमरकंटक क्षेत्र का 80 करोड़ से होगा समग्र विकास। मां की पवित्रता बनाए रखने का काम होगा और उसमें सभी की सहभागिता होगी। अमरकंटक में अब पक्के निर्माण कार्य नहीं होंगे और किसी भी विकास कार्य के लिए हरे पेड़ नहीं काटे जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अमरकंटक मे शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना के तहत अमरकंटक का विकास धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे। मां की कृपा से ही प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में वापस आई। अमरकंटक के साथ-साथ अनूपपुर का समुचित विकास होगा। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद थे।इन कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआः इस दौरान भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजनांतर्गत धार्मिक पर्यटन क्षेत्र अमरकंटक में 49.98 करोड़ लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं मिनी स्मार्ट सिटी अमरकंटक योजना के तहत 8.01 करोड़ लागत के कार्यों का लोकार्पण तथा 24.92 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम मे केंद्रीय पर्यटन , संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मां नर्मदा के उद्गम स्थल में प्रसाद योजना के तहत सुविधाओं का विस्तार यहां के व्यवसायीकरण को बढ़ावा ना देते हुए किया जाएगा। किसी भी स्रोत से गंदा पानी नर्मदा में नहीं मिलने दिया जाएगा।