No icon

24hnbc

राम मंदिर का चंदा बना विवाद का विषय हुई एफ आई आर

 

बिलासपुर 24 एच एन बी सी । 

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए पूरे देश के साथ बिलासपुर शहर में भी दान प्राप्ति हेतु अभियान चलाया जा रहा है दान प्राप्ति के लिए ट्रस्ट ने कुछ लोगों को अधिकृत किया है और कुछ अपने मन से इससे जुड़े हैं किस के मन में प्रभु के लिए क्या विचार हैं इसके लिए कोई पैमाना नहीं है । बिलासपुर में डॉ ललित मखीजा ने सिविल लाइन थाने में उषा आफले के विरुद्ध 420 का मामला दर्ज कराया है और उन्होंने अपने कथन में यह कहा है कि उषा आफले ने गोस्वामी प्रिंटर से चंदे की रसीद बुक छपाई है और चंदा किया जा रहा है जबकि वे अधिकृत नहीं हैं। वही गोस्वामी प्रिंटर के प्रोपराइटर ने भी थाना सिविल लाइन को एक सूचना प्रेषित किया है कि जिसमें उषा आफले द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा रसीदें छपवाने की जानकारी दी गई यहां वह उल्लेखनीय है कि उषा आफले महाराष्ट्र के राजनीतिक दल आरपीआई अठावले ग्रुप की पदाधिकारी रह चुकी है ।साथ ही उन्होंने 1 दिन पूर्व ही आई जी को उज्वला होम में अनैतिक गतिविधियों का आरोप लगाकर ज्ञापन भी दिया था । वह कोटा विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 

  उषा आफले ने अपना बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने जनता दरबार की गति गतिविधियों की चर्चा की है हालांकि उनके व्हाट्सएप से यह नहीं पता चलता है कि जनता दरबार पंजीकृत है या नहीं उन्होंने इस पूरे मामले में किन्हीं धनंजय गोस्वामी की भी बात कही है। साथ ही स्वयं ही उज्वला होम के मामले को भी जोड़ लिया है।हालांकि यह समझ नहीं आता उज्वला होम मामले का राम मंदिर चंदे से क्या लेना देना है।