24hnbc
सिरगिट्टी में निर्वाचित जनप्रतिनिधि कर रहा अवैध प्लाटिंग का काम
- By 24hnbc --
- Monday, 18 Jan, 2021
बिलासपुर 24 एच एन बी सी ।
एक तरफ निगम मोपका खमतराई क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर चल रहे अवैध प्लाटिंग के काम को हटा रही है। दूसरी ओर ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज पार करने के बाद सिरगिट्टी क्षेत्र के अवैध प्लाटिंग को क्षमा दी जा रही है सिरगिट्टी क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि राजनैतिक सरपरस्ती रखते हुए जमकर अवैध प्लाटिंग के काम पर लगे हैं वे और उनके साथी सरकारी रेट से 3 गुना अधिक दाम पर खेती की जमीन को प्लॉटिंग करके बेच रहे हैं। बताया जाता है कि जनप्रतिनिधि की यह अवैध प्लाटिंग नागपुरा धमनी मार्ग के बीच में पढ़ती है निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर निगम में एक राजनीतिक दल का पार्षद बताया जाता है वैसे भी सिरगिट्टी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का काम पिछले 10 वर्षों में खूब जोर शोर से हुआ इसी तरह फर्जी तरीके से पट्टे की जमीनों की रजिस्ट्री भी हुई ऐसा माना जाता है कि सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी को रहना अनुकूल लगता है। और इन लोगों के पास प्लॉट खरीदने की क्रय शक्ति भी अत्यधिक है यह भी देखा जा रहा है कि अवैध प्लॉट के साथ साथ इस क्षेत्र में कबाड़ीओ का धंधा भी सिर चढ़कर बोल रहा है ।


