वर्धा शिविर का दिखेगा संगठन पर असर
- By 24hnbc --
- Monday, 18 Jan, 2021
24HNBC रायपुर। : छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं, अब कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। इसके लिए वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे।कांग्रेस का महाराष्ट्र के वर्धा में 12 से 14 जनवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था, इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सभी जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के विषय पर भी चर्चा हुई।यह तय हुआ कि वार्डवार शिविर लगाकर जनता को सरकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। शिविर लगाने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्षों को दी गई है। शिविर के अलावा दूसरे माध्यमों से भी सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों का प्रचार किया जाए।इसमें पोस्टर और वालराइटिंग व अन्य माध्यम शामिल हैं। राजधानी रायपुर के कुछ वार्डों में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार का रंग दिखने भी लगा है।प्रदेश प्रभारी ने पहले ही दी थी संगठन को जिम्मेदारीवर्धा में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम और सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरा होने से पहले ही कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार की जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन को दे दी थी। वर्धा में प्रचार के तरीके पर चर्चा हुई।


