24hnbc
निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न
- By 24hnbc --
- Sunday, 17 Jan, 2021
बिलासपुर 24 एच एन बी सी ।
तारीख 17 को जिले की पशु चिकित्सालय परिसर में पशुपालन विभाग व बिलासपुर के 9 क्लब के सौजन्य से डॉक्टर सत्य प्रकाश सिन्हा की स्मृति में निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। विभाग के संयुक्त संचालक डॉ आरके सोनवाने के मुख्य आथित्य में डॉक्टर राम ओतलवार, डॉक्टर रामनाथ बंजारे, डॉ तन्मय, डॉक्टर जयसवाल के द्वारा टीकाकरण किया गया। उपस्थित लोगों को पशुओं में टीकाकरण का लाभ बताया गया कार्यक्रम में बिलासपुर के 9 क्लब के अध्यक्ष सुब्रतो मोहित्रो द्वारा मूक प्राणियों की सेवा तत्पर संस्था बेजुबान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन का कार्य ज्ञान कुमार द्वारा किया गया।


