विजय वर्गीय का बड़ा दावा गिर सकती है ममता सरकार
- By 24hnbc --
- Thursday, 14 Jan, 2021
24HNBC - इंदौर, Bengal Election Indore। भाजपा चाहे तो विधानसभा चुनाव के पहले ही बंगाल में सरकार गिरा सकती है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने यह दावा किया है। विजयवर्गीय ने गुरुवार को इंदौर में बयान दिया कि बंगाल के 41 विधायक उनके संपर्क में हैं। भाजपा के बंगाल के प्रभारी विजयवर्गीय अपने गृह क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति मनाने पहुंचे थे।विजयवर्गीय ने संक्रांति उत्सव के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंगाल में ममता सरकार गिराने की चेतावनी दी। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो वहां आए सभी घुसपैठियों की पहचान होगी और उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए विजयवर्गीय बोले कि हर बात का श्रेय लेना चाहती है ममता बेनर्जी।


