No icon

बारह अरब की बायजू ने एक अरब में ख़रीदा आकाश

 

 

 

24HNBC - भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप बायजू ने आकाश एजुकेशन सर्विसेज को खरीदने के लिए एक अरब डॉलर की डील की है। यह दुनिया में एडटेक सेक्टर की सबसे बड़ी डील में से एक है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक यह सौदा अगले दो-तीन महीनों में पूरा हो जाएगा। बता दें आकाश एजुकेशन सर्विसेज इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कंपनी  है।आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में ब्लैकस्टोन ग्रुप का निवेश है।  इसके कई कोचिंग सेंटर हैं, जो इंजीनियिरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के तहत आकाश का फाउंडर चौधरी परिवार पूरी तरह बाहर हो जाएगा, जबकि ब्लैकस्टोन अपनी 37.5 फीसद हिस्सेदारी का एक हिस्सा बायजू के स्टैक के साथ स्वैप करेगी। हालांकि इस बारे में बायजू या आकाश एजुकेशनल सर्विसेज की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बेंगलुरू की कंपनी बायजू (Byju’s) की मार्केट वैल्यू अभी 12 अरब डॉलर है। महामारी से ऑनलाइन पढ़ाई की डिमांड काफी बढ़ी है। इसने नवंबर में आखिरी दौर के बाद वीसी फंड्स, हेज फंड्स और एसेट मैनेजमेंट फर्मों के एक बड़े हिस्से से 1.25 बिलियन डॉलर का फंड हासिल किया, जिसका नेतृत्व यूएस बेस्ड टी रोवे प्राइस और ब्लैकरॉक ने किया था। बायजू देश की दूसरी सबसे वैल्यूबल स्टार्टअप है।  इसमें मार्क जकरबर्ग की चान जकरबर्ग इनिशिएटिव, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और सिलिकॉन वैली की इनवेस्टर मैरी मीकर की कंपनी बॉन्ड कैपिटल का निवेश है।