No icon

24hnbc

शहर के दो सिंगल स्क्रीन थिएटर बिकने की खबर

बिलासपुर ( 24 एच एन बी सी) 

 

कोरोना काल में भी रियल स्टेट के बड़े सौदों में कोई कमी आई नहीं दिखती बाजार सूत्रों की भरोसा करें तो शहर के दो बड़े नामी-गिरामी थिएटर का सौदा हो चुका है। एक थिएटर नजूल जमीन का है तो दूसरा लगानी जमीन पर बना है दोनों के सौदे करोड़ों की धनराशि के हैं। ऐसा माना जाता है कि कोरोना काल ने सिंगल थिएटर स्क्रीन की सांस रोक दी, थिएटर मालिकों को यही विकल्प अच्छा लगा की संपत्ति का स्वरूप बदलने से आसान है उसे बेच दिया जाए। वैसे भी शहर के भीतर इतने बड़े मैदान के साथ संपत्ति मिलना कठिन है। एक समय था जब बिलासपुर में ऑल इंडिया रिलीज के साथ पिक्चरें प्रदर्शित होती थी और पिक्चर व्यवसाय को लाभ का धंधा माना जाता था। पहले दूरदर्शन और बाद में टीवी ने छबिगृह के धंधे को बर्बाद किया बाद में रही सही कसर मल्टी स्क्रीन ने समाप्त कर दी किंतु कोरोनावायरस मल्टी स्क्रीन की कमर ही तोड़ दी अब मल्टी स्क्रीन बेचा नहीं जा सकता क्योंकि वह मॉल के भीतर मौजूद हैं किंतु सिंगल स्क्रीन छबिगृह के साथ कई हजार स्क्वायर फीट जमीन संलग्न है जिसमें अन्य व्यवसाय किए जा सकते हैं । यही कारण है कि शहर के दोना मशीन सिंगल थिएटर जिनमें बड़ी जमीने लगी है । बिक गई है अब देखने लायक यह है कि इनके सौदों का खुलासा कब होता है । क्योंकि दोनों सौदों में एक नंबर और दो नंबर का बड़ा लेनदेन बताया जाता है।