बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन हुआ गंभीर
- By 24hnbc --
- Thursday, 07 Jan, 2021
24HNBC - अनूपपुर। प्रदेश में एवियन इनफ्लुएंजा रोग जिसे बर्ड फ्लू कहा जाता है प्रदेश के कई जिलों में फैल चुका है। प्रदेश सरकार ने अनूपपुर जिले के पशु एवं चिकित्सा विभाग को भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं जिस पर जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन भी कर लिया गया है। जिले में बर्ड फ्लू का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। मुर्गियों, पक्षियों मे यह बीमारी फैल रही है लेकिन जिले में पोल्ट्री फार्म मात्र 20 ही पंजीकृत रूप से संचालित हैं जबकि सैकड़ों की संख्या में पोल्ट्री फॉर्म का संचालन हो रहा है जहां स्वच्छता और नियमों पर ध्यान नहीं दिया जाता। जिले में बाहर से भी चूजे और अंडे मंगाए जाते हैं जिनकी जांच नहीं होती है। गुरुवार सुबह ग्राम जमुड़ी अंतर्गत अनूपपुर- राजेंद्रग्राम मुख्य मार्ग में दोपहर के समय एक तोता मृत हालत में पाया गया जिसे सूचना मिलने पर पशु विभाग अनूपपुर द्वारा एक टीम भेजी गई। पीपीई किट पहनकर मृतक तोते को पॉलिथीन पर रखा गया और सैंपल जांच के लिए भारतीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।


