एक ही धान को दो जगह खपाने का प्रयास
- By 24hnbc --
- Thursday, 07 Jan, 2021
24 HNBC हसौद।। बीज निगम को धान बेचने वाले कई किसानों ने दोहरे लाभ के लिए अपना पंजीयन सेवा सहकारी समिति में भी करा लिया है और दोनों जगह धान बेचकर शासन को चूना लगा रहे हैं।जैजैपुर ब्लाक के मरघटी निवासी किसान मोतीलाल पिता मघाराम ने दो हेक्टेयर जमीन का पंजीयन धान बेचने के लिए किसान बीज सहकारी सोसायटी में कराया है और पांच सौ बोरी धान यहां देना है, मगर 31 दिसंबर को उक्त किसान के इसी पंजीयन के आधार पर 200 क्विंटल धान मरघटी से धान बीज सहकारी सोसायटी ले जाया जा रहा था। पूछताछ में ट्रक चालक ने धान को नरियरा ले जाने की बात कही, जबकि उनका आवक रिस्दा किसान बीज सोसायटी के लिए कटा था। तहसीलदार ने उक्त धान को जब्त किया और एसडीएम को प्रतिवेदन दिया। इसी किसान मोतीलाल का देवगांव धान खरीदी केंद्र में भी धान बेचने के लिए पंजीयन है और यहां वह अधिकतम 76 क्विंटल धान बेच सकता है। एक ही किसान दो जगह पंजीयन कराकर शासन को चकमा दे रहा है। यह किसान टोकन कटवाने भी देवगांव खरीदी केंद्र पहुंचा था, मगर अखबारों में मामला आ जाने के कारण उसका टोकन नहीं काटा गया। इस संबंध में देवगांव खरीदी केंद्र प्रभारी एकलव्य चंद्रा ने बताया कि खबरों से पता चला कि मोतीराम कश्यप का किसान बीज मर्यादित सोसायटी में भी इसी जमीन का पंजीयन है इसलिए उसका टोकन नहीं काटा गया। ज्ञात हो कि उक्त किसान का भाई धान का व्यवसायी है, जो किसानों से धान खरीदकर खरीदी केंद्रों में खपाता है।


