No icon

जैतखंभ में आग लगाने का मामला

मंत्री मोहम्मद अकबर से मिले धर्मगुरु बालक दास

बिलासपुर (24 एच एन बी सी ):-

             ग्राम धरमपुरा (कवर्धा) में सतनामी समाज के पूज्यनीय जैतखंभ में शरारती तत्वों द्वारा आगजनी करने के मामले में सतनामी समाज में बेहद रोष देखा जा रहा इसी गंभीर मामले को लेकर धर्मगुरू गुरू बालदास साहेब एवं युवराज गुरू खुशवंत साहेब ने सोमवार को प्रदेश के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कि राजमहंत संतन दास भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने आगजनी करने वाले तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें बताया कि आगजनी की घटना को राज्य शासन ने अत्यंत ही गंभीरता से लिया है। प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए है कि जिम्मेदार तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। शरारती तत्वों ने दिनांक 03 व 04 जनवरी की मध्य रात्रि जैतखंभ को आग लगा दी। इसकी खबर धरमपुरा के ग्रामवासियों को देर रात ही पता चल गई थी। तत्काल पुलिस को खबर दी गई। खबर मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई पुलिस द्वारा जिम्मेदार तत्वों का पता लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। धरमपुरा में पूर्व में हुए विवाद के मामले का धर्मगुरू गुरू बालदास साहेब की मौजदूगी में हुई चर्चा के बाद हल निकल चुका था। अब जैतखंभ में आगजनी की घटना कर शरारती तत्वों ने फिर से माहोल बिगाड़ने का प्रयास किया है जिसकी सभी जगह निंदा की जा रही है।