24hnbc
जिला कांग्रेस कप्तान को मिली उनकी पसंद की टीम मस्तूरी में नागेंद्र राय तो बिल्हा में गीतांजलि कौशिक ने मारी बाजी
- By 24hnbc --
- Monday, 04 Jan, 2021
बिलासपुर( 24 एच एन बी सी) । किंतु परंतु आते आते आखिरकार जिले के कांग्रेस टीम को उसके कप्तान मिल ही गए। शहर अध्यक्ष और जिला ग्रामीण के नियुक्ति के बाद काफी दिनों से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति लटक रही थी। ऐसा माना जा रहा था कि 2020 जाते जाते सूची आ जाएगी किंतु इसमें लगातार हो रही देर के कारण लोगों को आशंका भी लगती थी। हाल ही में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर आए थे, उन्होंने भी यह संकेत दिया था की निगम मंडल की नियुक्ति की सूची 15 दिनों में आएगी। किंतु संगठन की सूची निकलने ही वाली है बिलासपुर में इस सूची का खाशा इंतजार हो रहा था। घोषणा के अनुसार शहर ब्लॉक 1 तैयब हुसैन, क्रमांक 2 अरविंद शुक्ला , क्रमांक 3 सरकंडा विनोद साहू और क्रमांक 4 मोती थारवानी अध्यक्ष बनाए गए । इसके मुकाबले बिलासपुर ग्रामीण ब्लॉक में ज्यादा घमासान था। मस्तूरी में नागेंद्र राय, बिल्हा में गीतांजलि कौशिक, कोटा में आदित्य दीक्षित, तखतपुर में घनश्याम शिवहरे, सीपत मैं राजेंद्र धीवर, बेलगहना में रामचंद्र पैकरा, रतनपुर में महेतर राम कश्यप, तिफरा में लक्ष्मी कांत साहू, रतनपुर में रमेश सूर्या, तखतपुर में बिहारी देवांगन और सकरी में राजू साहू को अध्यक्ष बनाया गया है । सूची देखने के बाद लगता है कि बिलासपुर शहर में अटल गुट और विधायक के बीच संतुलन के कोशिश में हैं साथ ही जातिगत समीकरण को भी निभाया गया है । पंथ को ध्यान रखकर सिंधी वोट की अहमियत समझी गई है यही कारण है कि अरविंद शुक्ला के अलावा सरकंडा क्षेत्र से ओबीसी वोटों को ध्यान में रखकर विनोद साहू का नाम है। तैयब हुसैन नगर निगम चुनाव में पार्षद की सीट हार गए थे हालांकि वे तो महापौर पद के दावेदार थे और शहर वार्ड परिसीमन में उनकी खूब चली थी । उसके बावजूद जनता ने उन्हें सबक सिखाया और अल्पसंख्यक वोटों से भरे हुए वार्ड में वह चुनाव नहीं जीत सके फिर भी प्रदेश के उपाध्यक्ष और सीएम के खास गुट में होने का उन्हें लाभ मिला और वह दुबारा अध्यक्ष बन गए पास के 2 विधानसभा क्षेत्र बिल्हा और मस्तूरी कांग्रेस की राजनीति में अहम स्थान रखते हैं , पहले इन दोनों स्थानों पर कांग्रेस का एमएलए था और अब दोनों स्थानों पर भाजपा के एमएलए हैं जोगी कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद सियाराम कौशिक कांग्रेस प्रवेश कर गए, गीतांजलि कौशिक को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। ऐसा माना जाता है कि वह टिकट की भी बड़ी दावेदार हैं कौशिक को आगे बढ़ा कर संगठन ने राजेंद्र शुक्ला के पर कतरे हैं देखा जा रहा था कि वह छाया विधायक होने की भूमिका केवल विवादित बनाते हैं दूसरी ओर मस्तूरी में नागेंद्र राय को लाख षड्यंत्र के बावजूद ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई। कुछ लोगों का कहना है कि पूरी सूची ही उनके नाम के कारण अटक गई थी किंतु उच्च स्तर पर जांजगीर और अंबिकापुर दोनों तरफ से उनका नाम आगे बढ़ाया गया था साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भी इस बार अपनी पसंद की टीम मिलने पर ही परिणाम की बात कही थी यही कारण है कि जिला कांग्रेस ग्रामीण में भी जाति के साथ वर्ग एवं सबको साथ लेकर चलने की सोच नजर आती है।


