No icon

24hnbc

जिला पंचायत फिर से आईएएस के हवाले

बिलासपुर (24 एच एन बी सी)। लंबी अनुपस्थिति के बाद बिलासपुर जिले को दो नए आईएएस प्राप्त हो गए । काफी दिनों से जिला पंचायत बिलासपुर का सीईओ पद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के पास था। इसी तरह कलेक्ट्रेट में भी आईएएस अधिकारी नहीं थे। नगर निगम कमिश्नर का पद भी नॉन आईएएस के पास है इस बार के तबादला के बाद जिला पंचायत सीईओ पद पर बलरामपुर रामानुजगंज की जिला पंचायत से हरीश एस को जिला पंचायत सीईओ पद पर भेजा गया है। वह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं इसी तरह मुंगेली जिले से जिला पंचायत सीईओ नूपुर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर बिलासपुर के पद पर भेजा गया है। वह भी 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं इस तरह फिर से जिला पंचायत आईएएस के हवाले की गई पड़ोसी जिला पेंड्रा में भी नम्रता गांधी कलेक्टर बन रही हैं। वे बिलासपुर जिले में काफी लंबे समय तक एसडीएम पेंड्रा रोड रह चुकी हैं।