24hnbc
गृह मंत्री ने खुदकुशी मामले में सोसाइड नोट पढ़ने के उपरांत त्वरित आदेश पर इंस्पेक्टर निलंबित
- By 24hnbc --
- Sunday, 27 Dec, 2020
पामगढ़/रायपुर (24 एच एन बी सी)। विधानसभा में आज पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे अपनी सक्रियता के लिए काफी चर्चा में रहीं। पहले एक विभाग का विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए बगैर रिश्वत काम नहीं होने का आरोप सीधे अधिकारी का नाम लेकर लगाया । उसके बाद बंजारे ने सदन में अपने क्षेत्र के एक ग्रामीण की ख़ुदकुशी की सूचना देते हुए गृहमंत्री से कार्रवाई की मांग रख दी। मामले पर विधानसभा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मृतक के सोसायडल नोट को पढऩे के बाद प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए पूरे मामले में सोसाइड नोट में उल्लेखित सब इंस्पेक्टर ताम्रकार को निलंबित करने का आदेश दे दिया। मंत्री जी के इस त्वरित फैसले का सदन में सदस्यों ने स्वागत भी किया। सदन में संशोधन विधेयकों पर चर्चा चल रही थी, तभी आसंदी की अनुमति से पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे ने सदन को सूचित किया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र पामगढ में संजय कुमार खरे नामक ग्रामीण ने ख़ुदकुशी किया है, मृतक संजय ने पत्र भी छोड़ा है, पत्र में इस बात का उल्लेख है कि कुछ प्रभावशालियों और पुलिस थाने में पदस्थ एसआई ताम्रकर की प्रताडऩा से वह यह क़दम उठा रहा है। इस पुलिस अधिकारी को लेकर पहले से शिकायत है।


