No icon

24hnbc

20 संगठनों ने बनाई रणनीति अगस्त के आखिरी सप्ताह में करेंगे छत्तीसगढ़ जाम

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 अगस्त 2026। 
मूल निवासी संघ भारत इन दोनों छत्तीसगढ़ प्रदेश में मूल निवासी समाज भले ही वह एससी, एसटी, ओबीसी किसी से भी वास्ता रखना हो को अपनी समस्याओं के निवारण के लिए एक जुट कर रहा है। अगस्त माह में विश्व मूल निवासी दिवस के दिन छत्तीसगढ़ जाम करने की तैयारी है इसी सिलसिले में सभी संभागों में महापंचायत की जा रही है। बिलासपुर के चंद्रा भवन में वर्तमान रणनीति के साथ अपने मुद्दों को लेकर संघ के सदस्यों और पदाधिकारी के बीच लंबी मंणत्रणा हुई। बैठक में मूल निवासी ओबीसी पिछड़े समाज के 27 प्रतिशत आरक्षण जल, जंगल, जमीन पर सरकार द्वारा फर्जी ग्राम सभा की खुली छूट संविधान के विरुद्ध धर्म स्वतंत्र कानून पर व अनुसूचित जाति समाज पर हो रहे हिंसा के जातिगत प्रताड़ना बोध घाट बस्तर का मामला हजारों आदिवासियों को जेल में बंद रखना। बैलाडीला व अन्य परियोजना लाकर बस्तर को उजाड़ने की कोशिश आदि के विषय में लंबी मंणत्रणा की गई। 20 संगठनों ने आपस में आगे की रणनीति बनाई। मूल निवासियों की इस मुहिम को आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जाना चाहिए। कहने को छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम है। ओबीसी से डिप्टी सीएम है पर क्रीमी लेयर को छोड़कर के आम नागरिकों की कोई सुनवाई नहीं है और अब यह लोग अपने मुद्दों को लेकर एक बार फिर से एक जूठ हो रहे हैं।