No icon

24hnbc

सीधे और सिधे रेलवे तो टेढ़ा होता जा रहा है

24hnbc.com
बिलासपुर, 15 दिसंबर 2025। 
मध्य प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी यह सुनने में अच्छा लगता है पर इसे शुरू करने के पहले छत्तीसगढ़ में हिंदी का हाल देखें। रेलवे पार्सल ऑफिस के बाहर लगा बोर्ड सिने और सीधे लिखने में गलती है। इसी तरह रविंद्र नाथ टैगोर प्रतिमा के पास संचालित एक पेट्रोल पंप के डिजिटल बोर्ड में भुगतान की वर्तनी में भ में बड़ी ऊ का मात्र है। यह उदाहरण इसलिए दिए जा रहे हैं कि रेलवे और पेट्रोलियम कंपनी बहुत जोर-शोर से हिंदी दिवस मनाते हैं। रेलवे की तमाम दफ्तर में लिखा है हिंदी में पत्राचार करें। हिंदी में बातचीत करें तो सिधे सीधे भूगतान और भुगतान हमें लिखना नहीं आता ऐसे में मेडिकल की पढ़ाई जब हिंदी में होगी तो लिवर को यकृत लिखेंगे तब शुद्धता की मात्रा कैसी होगी। वैसे भी विषयों की अपनी टर्मिनोलॉजी है मध्य प्रदेश की मेडिकल पढ़ाई की किताबों को देख कर ऐसा लगता है कि केवल शब्दों में हिंग्लिश में लिखा गया है। तो क्या इसे हिंदी मान लिया जाए।