24hnbc
HMV के कहने से केचुआ ने शुरू किया SIR
- By 24hnbc --
- Monday, 03 Nov, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 4 नवंबर 2025।
आज से छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का गहन पुनर्निरीक्षण शुरू हो गया। यह वही SIR है जिसे लेकर देश की सर्वोच्च अदालत में घंटों बहस हुई है। इसे पुर्ननिरीक्षण की चुनौती देने के लिए तमिलनाडु में मुख्यमंत्री ने 40 पॉलिटिकल पार्टियों के साथ बैठक की और सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया देखा जाए तो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में SIR का जरूरत ही नहीं। करण मतदाता सूचियां का परीक्षण अभी हाल ही में हुआ है पर केचुआ हिस मास्टर वाइज के आदेश पर अगले चुनाव के पूर्व मतदाताओं को चुन रही है।
बी एल ए एक खास राजनीतिक दल के पन्ना प्रमुख हैं और बहुत आसान है की बी एल ओ उनके निर्देश पर ही काम करेगा। तो विपक्षी राजनीतिक दल और सिविल सोसाइटी को कमर कस लेना चाहिए कि धांधली न हो पाए। अन्यथा किसी को रोहिंग्या के नाम पर तो किसी को बांग्लादेशी के नाम पर सूची से बाहर कर दिया जाएगा। प्रायोजित बी एल ए 1-1 घर में सैकड़ो मतदाता घुसा देंगे। और ये वो होंगे जो मतदान के 2 दिन पूर्व ही इस पते पर आएंगे। वैसे भी छत्तीसगढ़ से पलायन इतनी बड़ी मात्रा में होता है कि किसी का नाम काटना या जोड़ना बड़ा आसान है।


