No icon

पूर्व में विरोधी दल द्वारा शासन, प्रशासन को दिए गए शिकायत पत्र निराधार,

आंगनबाड़ी भवन एवं अन्य निर्माण कार्य अधिकृत ,वैध एवं उचित स्थान पर ही किया जा रहा काम

24hnbc.com
कोरबा/पाली, 15 अक्टूबर 2025।
 विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत नान पुलाली को विधायक पाली तानाखार के द्वारा प्रदत्त विभिन्न निर्माण कार्य नियमानुसार उचित एवं वैध स्थान के पास ही कराया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी से लेकर सभी निर्माण कार्य प्रस्तावित स्थान पर ही कराया जा रहा है। यह बात ग्राम पंचायत नान पुलाली के सरपंच श्रीमति अनिता जगत एवं सरपंच पति मुकेश कुमार जगत द्वारा ग्राम के ग्रामीणों , वरिष्ठ जनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के समक्ष कही गई है।
          ज्ञात हो कि ग्राम के स्थानीय विपक्षी दलों द्वारा जनपद सी.इ.ओ., कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष को इस बात को लेकर यह शिकायत किया गया है कि ग्राम नान पुलाली के आश्रित ग्राम नवापारा में आंगनबाड़ी भवन को स्कूल परिसर में कराया जाना चाहिए था जिसे अन्यत्र स्थान पर बनाया जा रहा है। इस बात को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच पति सहित ग्राम के ग्रामीणों ने खंडन करते हुए बताया कि सरपंच के द्वारा निर्माण कार्य सही एवं उचित स्थान पर ही कराया जा रहा है नवापारा स्थित आंगनबाड़ी भवन ग्राम के बीचों बीच और स्कूल परिसर के आस पास ही कराया जा रहा है इससे बच्चों और महिलाओं को आने जाने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा आश्रित ग्राम नवापारा में जिन स्थान का नक्शा खसरा अनुसार जीपीएस फोटो दर्शित है उसी स्थान पर ही कराया जा रहा है जिससे ग्राम के बड़े बुजुर्ग , महिलाए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी सहमत हैं। सरपंच और प्रतिनिधियों ने कहा की प्रस्तावित दस्तावेज अनुसार उपर्युक्त जगह पर ही सभी निर्माण कराया जा रहा है इसमें जरा स भी शासन के नियमों का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि हाल ही में सरपंच और सरपंच पति के विरुद्ध जो शिकायत पत्र दिया गया है वह महज एक परेशान करने की साजिश है इससे ग्राम पंचायत के सही एवं उचित कार्य प्रणाली पर कुछ असर नहीं होना है बल्कि जो भी कार्य किए जा रहे है वह सही एवं आवश्यकता अनुसार उचित स्थान पर ही कराया जा रहा है।
*अवैध रेत खनन पहले से ही हो रहा है। रेत खनन पर रोक की जिम्मेदारी खनिज विभाग की है: सरपंच एवं सरपंच पति*
अवैध रेत खनन के संबंध में सरपंच अनीता जगत और सरपंच पति मुकेश कुमार जगत से पूछने पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नान पुलाली के नदिया से रेत निकालने का कार्य पूर्व सरपंच के कार्यकाल से ही किया जा रहा है इसमें मेरा और वर्तमान कार्यकर्ताओं की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है यह कार्य नान पुलाली के ही कुछ लोगों द्वारा कराया जाता रहा है इसमें वर्तमान सरपंच और उनके पति का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है और ना ही इस संबंध में रेत खनन करने वालों से कोई सहयोग लिया जाता है बल्कि अवैध रेत खनन पर रोक की जिम्मेदारी खनिज विभाग की है इसमें पंचायत के सरपंच और कार्यकर्ताओं का कोई दोष नहीं है।
*युवाओं और ग्रामीणों को संगठित होने की आवश्यकता है एक दूसरे की खानगी निकलना उचित नहीं : राय सिंह जगत विधायक प्रतिनिधि पी डब्ल्यू डी।*
विधायक प्रतिनिधि "पी डब्ल्यू डी" राय सिंह जगत का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार जनपद सीईओ कल जांच करने ग्राम पंचायत आए हुए थे जिनसे हम लोगों ने कहा की आप देख ही रहे है की आंगनबाड़ी भवन ग्राम के बीचोबीच सुरक्षित स्थान पर ही निर्माण कराया जा रहा है । शिकायतकर्ता ग्रामीणों के मुताबिक महज डेढ़ दो फ्लांग की दूरी पर और स्कूल परिसर के पास ही बनाया जा रहा है। हाल में ही दैनिक समाचार पत्र द्वारा छपवाया जाना निराधार है बस लोगों के सोचने का तजुर्बा थोड़ा अलग अलग हो सकता है पर सभी कार्य उचित एवं सही स्थान पर ही कराया जा रहा है। बल्कि इस घड़ी में सभी युवा एवं ग्रामीणों को एकजुट होकर समान रूप से कार्य करने की जरूरत है ना कि खानगी निकालने की ।
Korba