24hnbc
महिला आयोग ने दिया सालेम स्कूल के औचक निरीक्षण का आदेश
24hnbc.com
बिलासपुर/रायपुर, 8 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने एक पत्र रजिस्टर फॉर्म समिति को लिखा पत्र में सालेम इंग्लिश स्कूल का औचक निरीक्षण करके प्रतिवेदन देने कहा गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने रजिस्टर के उसे निर्णय का हवाला दिया है जिसमें नितिन लॉरेंस वाली कमेटी की वैधता समाप्त हुई है और 2022 वाली शशि वाघे की समिति की मान्यता बहाल की गई।
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि उनके समक्ष विधि शून्य समिति द्वारा निलंबित किए गए कर्मचारियों ने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए थे और आयोग ने सबको बहाल किया है। ऐसे में औचक निरीक्षण आवश्यक है। सीडीबीई द्वारा छत्तीसगढ़ में 19 स्कूल का संचालन किया जाता है जिसमें रायपुर के स्कूलों की स्थिति पर सबसे ज्यादा विवाद है यह विवाद पीएफ का पैसा ना पटने, लंबित तनख्वाह कॉल लंबे समय तक न दिया जाना और कार्य स्थल पर प्रताड़ना से संबंधित है। महिला आयोग द्वारा दिए गए आदेश के बाद स्थितियां बदलने की पूरी उम्मीद है।


