No icon

कचरा मुक्त बिलासपुर और कचरा युक्त मंगला

बिलासा की नगरी विवेक की कमी से जूझ रही है

24hnbc.com
बिलासपुर, 19 सितंबर 2025। 
नगर पालिक निगम बिलासपुर अपने कचरे के अधिकतर अपशिष्ट एक ऐसी जगह डंप करता है इसके आसपास बड़ी मात्रा में रहवासी क्षेत्र है पहले यह ग्राम पंचायत हुआ करता था और अब निगम का ही क्षेत्र है जिसे हम मंगला के नाम से जानते हैं। रोज दिन भर कचरा लदे हुए ट्रक जिन पर ना तो कोई त्रिपाल ढकी हुई होती है ना ही अन्य तरीके से कवर किया जाता है। आते हैं और कचरा डंप करते हैं। 1 दिन में यह संख्या दो दर्जन से अधिक होती है कचरा डंप करने की जगह सड़क के किनारे और आसपास रियायसी क्षेत्र खुले में जो प्रदूषण हो रहा है उससे खतरनाक प्रदूषण अंडरग्राउंड चल रहा है। आखिर कचरे में जो कुछ भी केमिकल रिएक्शन हो रहा है उसका रिसाव भूमिगत जल तक जाता ही हैं पर जिले में आधा दर्जन विश्वविद्यालय किसी ने भी किसी में भी कोई शोध इस संदर्भ में नहीं हुआ है। जिले में कितने आईएएस आये और चले गए बतौर कलेक्टर और बतौर निगम आयुक्त बिलासा की नगरी विवेक की कमी से जूझ रही है।
 
 
 
 
 
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)