24hnbc
स्वास्थ्य विभाग की हड़ताल तो समाप्त हो जाएगी, पर यह तै हो गया कि सरकार का नौकरशाही पर नियंत्रण कमजोर है
- By 24hnbc --
- Saturday, 06 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 सितंबर 2025।
स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल अब किसी भी दिन समाप्त हो सकती है। समझौते का फार्मूला लगभग खोज लिया गया है। हमें फार्मूले से कोई मतलब नहीं सरकार चाहे शिक्षा कर्मी हो या मितानिन उनकी सेवा शर्तों और वेतन में सरकार कोई भी बदलाव कर दे उसका काम का तौर तरीका नहीं बदलता तो जनता को इससे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ भी नहीं होता।
हमारा विषय दूसरा है निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का विशेष कर सत्ताधारी दल का नौकरशाही पर नियंत्रण शिथिल होता जा रहा है जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा पार्टी की सरकार बनी और उसके मुख्य विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बने लगातार जब कभी भी किसी भी संगठन और विभाग में हड़ताल हुई बातचीत का रास्ता सुगम नहीं रहा। जानकार बताते हैं कि एक समय डॉक्टर रमन को लख्खी की गाय कहा जाता था पर बाद में यह धारणा टूट गई गाय ने खूंटा तोड़ दिया था। पर वर्तमान का खूंटा दिल्ली में है और मुख्यमंत्री मजबूत हो रहे हैं या नहीं खूंटा अभी कमजोर नहीं हुआ।
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)


