No icon

24hnbc

एक भारत "श्रेष्ठ भारत" पर परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 जुलाई 2025।
                       बिलासपुर की सांस्कृतिक धरती पर आज एक भव्य, सारगर्भित एवं राष्ट्रप्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "एक भारत श्रेष्ठ भारत" विषय पर आयोजित इस परिचर्चा एवं सम्मान समारोह में देशभर से अनेक गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे माननीय श्री सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार रहे।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण व आयोजन की अगुवाई प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं राम भक्त श्री प्रवीण झा द्वारा की गई, जिन्होंने अपने वक्तव्य में देश की विविधताओं के बीच एकता और राष्ट्रभक्ति को बल देने की अपील की मुख्य वक्तव्य सतीश चंद्र दुबे (केंद्रीय मंत्री)
 “‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रीय चेतना है, जो भारत की विविधताओं में एकता को मजबूत करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह अभियान भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को और अधिक सशक्त बना रहा है।
"हमें गर्व है कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक शक्तिशाली, एकजुट और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। 
प्रवीण झा (समाजसेवी) ने कहा “बिलासपुर जैसे शहरों से यह संदेश जाना चाहिए कि भारत की असली ताक़त उसकी एकता और संस्कृति है। यह आयोजन सिर्फ एक परिचर्चा नहीं, बल्कि भारत को जोड़ने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।”
उपस्थित अतिथियों ने कहा अमर अग्रवाल, विधायक बिलासपुर: “आज का कार्यक्रम युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को हर पंचायत, हर मोहल्ले तक पहुँचाना चाहिए।”
 धरमलाल कौशिक, विधायक, बिल्हा: “महिलाओं की भागीदारी से यह अभियान और अधिक सशक्त होगा। हमें अपने बच्चों को इस भावना से जोड़ना चाहिए।”
वक्ताओं ने देश की सांस्कृतिक एकता, विकास और सामाजिक समरसता पर विचार रखे।
 एक भारत श्रेष्ठ भारत बिलासपुर जिला के संयोजक रौशन सिंह ने कहा कि इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब विचार और संकल्प एक होते हैं, तो भारत श्रेष्ठ बनता है।
"एक भारत श्रेष्ठ भारत" — यही हमारा लक्ष्य, यही हमारी प्रेरणा है।