No icon

24hnbc

बारात में लुटाने वाला नोट भी बाजार में बिकता है

बिलासपुर। इन दिनों सड़क पर बरातों की एक बार फिर से रौनक देखी जा सकती है। डीजे के साथ सड़क पर थिरकते युवा के ऊपर से कई बार हजारों का नोट निछावर होता है। लोगों को लगता है कि रईस की शादी है दो- दो हजार के नोट उड़ाया जाता है। पर असलियत कुछ और ही है 2000 के नकली नोट इन दिनों बाजार में धूम मचा रहे हैं। और यह नोट दुकानों पर आसानी से खरीदे भी जा सकते हैं। चूरन लेवल का यह नोट जेम्स बॉन्ड 007 की सीरीज से आता है और विशेषत: बारात में लुटाने के ही काम आता है।