No icon

24hnbc

मध्य प्रदेश में शुरू हुई नगरीय निकाय की प्रकिया

 

भोपाल , मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम में मेयर पद के लिए आरक्षण हो गया है। आज से 407 नगरीर निकायों में महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण हो रहा है। इनमें 99 नगर पालिका और 292 नगर परिषद भी शामिल हैं। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लिहाजा जल्द ही निकाय चुनावों के लिए तारीख का ऐलान होगा। यह चुनाव भी एक जनवरी 2020 की मतदाता सूची के आधार पर ही कराए जाएंगे, ताकि तीन माह के अंदर ही चुनाव संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जा सकें।ये होंगे 16 नगर निगम महापौरअनुसूचित जाति : मुरैना और उज्जैन (इसमें मुरैना महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है )अनुसूचित जन जाति : छिंदवाड़ा आरक्षित ( मुक्त)।ओबीसी : भोपाल और खंडवा, (महिला के लिए आरक्षित), सतना और रतलाम (मुक्त)।जनरल : सागर, बुरहानपुर, देवास और कटनी और ग्वालियर (सामान्य महिला आरक्षित)।जनरल : इंदौर, जबलपुर, रीवा और सिंगरोली (अनारक्षित)।सामान्य वर्ग के लिए 53 नगर पालिकासामान्य वर्ग के लिए मुक्त - सारंगपुर, सिवनी-मालवा, बेगमगंज, टीकमगढ़, नौगांव, पोरसा, अशोकनगर, डोंगर-परासिया, सीहोरा, कोतमा, पसान, सीधी, बड़नगर, गंजबासौदा, नरसिंहगढ़, सिहोर, पीथमपुर, बड़वाह, नरसिंहपुर, सेंधवा, गाडरवारा, अनूपपुर, आगर, शाजापुर, उमरिया, दमोह और खाचरोद।सामान्य महिला के लिए आरक्षित - बैतूल, विदिशा, राजगढ़, पिपरिया, गढ़ाकोटा, पन्ना, खरगोन, बालाघाट, नैनपुर, धनपुरी, महिदपुर, शिवपुरी, बैरसिया, मुलताई, देवरी, दतिया, गुना, वारासिवनी, चौरई, सौसर, अमरवाड़ा, करेली, नीमच, अंबाह, मंडीदीप, शुजालपुर।ओबीसी के लिए 25 पद आरक्षित किए गए हैंं, इसमें से सबलगढ़, धारा, आष्टा, रायसेन, सिरोंज, होशंगाबाद, छतरपुर, शहडोल, पन्ना, राधौगढ़, मंदसौर, जुन्नारदेव, मनावर, मैहर, सनावद, श्योपुर कलां, सिवनी, मंडला, ब्यावरा, रहली, पाढूंर्णा, इटारसी, जावरा और नेपानगर नगर पालिका ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई है।