No icon

24hnbc

खाकी का एक वीडियो और बेटी बचाओ का नारा

24hnbc.com 
बिलासपुर, 19 सितंबर 2024। 
छत्तीसगढ़ के पूर्व विपक्ष ने अपने विपक्षी कार्यकाल में जो बोया अब वही पुष्पित और पल्लवित हो रहा है। कवर्धा जिले की घटना और उसे पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस के तौर तरीके दिखा रहे हैं कि कोलकाता के बेटी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के जो अधिकारी रायपुर में श्रद्धांजलि देते हैं उन्ही के संगी साथी कवर्धा में बेटियों पर डंडे बरसते हैं। 
24एचएनबीसी इस वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करती पर यह वीडियो भले ही 4 सेकंड का है। पर खाकी के तौर तरीकों को दिखाने के लिए पर्याप्त है। फिर कभी इन्हें रंगरूट, ठोला कह दिया जाता है तो बुरा लगता है। मध्य प्रदेश के एक थाने में आदमी अधिकारी और उनकी महिला मित्र के साथ जो व्यवहार हुआ वह बताता है कि थाने में जब आर्मी जवान की कोई इज्जत नहीं तो साधारण नागरिक का क्या हाल होता होगा। 
​​​​​कुल मिलाकर दिल्ली से लेकर राज्यों की राजधानी भाजपा शासित राज्य में विपक्ष को ही जिस तरह जिम्मेदार ठहराया जा रहा है विपक्ष के नेता की जवान काट कर लाने पर इनाम घोषित किया जा रहा है। उससे यह स्पष्ट है कि शीघ्र ही संविधान का पालन ईमानदारी से नहीं हुआ तो देश अपने पड़ोसियों के रास्ते पर चल निकालने के लिए तैयार है।
 
कवर्धा