No icon

24hnbc

हर वर्ष की भांति महमंद में हरेली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, साथ ही नवनिर्वाचित सांसद और विधायक का सम्मान

24hnbc.com
मस्तुरी/बिलासपुर 17 अगस्त 2024।
ग्राम पंचायत महमंद में आज हरेली महोत्सव 2024 के 8 वां वर्ष में नव निर्वाचित सांसद व विधायकों का सम्मान किया गया।
माननीय डाक्टर चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष एवं मंत्री भारत सरकार के मुख्य अतिथि में माननीय मोहन मरकाम पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में माननीया सांसद ज्योत्सना महंत विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ।
इस हरेली महोत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोकिला लोक कलाकार सुश्री आरू साहू ने परंपरिक लोकगीतों से शमां बांधा कर लोगों का मन मोह लिया।
पिछले आठ सालों से छत्तीसगढ़ राज्य बनने से पहले ग्राम पंचायत महमंद में छत्तीसगढ़ की परंपराओं को संजोकर अपनी अलग पहचान बना लिया है।
यहां हरेली पर्व पर गेडी दौड प्रतियोगिता का आयोजन के साथ किसानों व बुजुर्गों का सम्मान के साथ शुरुआत होती है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व महमंद ग्राम पंचायत के उपसरपंच नागेंद्र राय द्वारा हर वर्ष लगातार गेडी दौड के प्रतिभागियों को ईनाम दिया जाता है साथ ही प्रतिभावान स्कूल के छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जाता रहा है। गांव के गणमान्य व्यक्तियों व बुजुर्गों का भी श्रीफल और गमछा देकर सम्मान किया जाता है। इस बार 
यह हरियाली का महोत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति प्रक्रियाओं की समझ से परिचित कराने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम है।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय का कहना है कि उनका हर प्रयास लोगों की भावनाओं को लेकर उनके सम्मान में यह मेरा प्रयास रहता है मै लोगों के भावनाओं को समझकर ग्राम पंचायत महमंद के सभी पंच सरपंच व ग्राम के युवाओं के पुरे सहयोग से इतना बड़ा आयोजन कर पाता हूँ।
मै अपने पंच सरपंच व ग्राम पंचायत महमंद के लोगों का विधानसभा मस्तुरी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने ने इस हरेली महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाए रखने में सहयोग दिया।
 इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिलीप लहरिया विधायक मस्तुरी, देवेंद्र यादव विधायक व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, रामकुमार यादव विधायक चंदरपुर, राघवेंद्र कुमार सिंह विधायक अकलतरा,शेषराज हरबंश विधायक पामगढ़, बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर, व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा, सुरेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष कृष्क कल्याण छत्तीसगढ़, अर्जुन तिवारी पूर्व महामंत्री, विजय पाण्डेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर, गुलजार सिंह नेता प्रतिपक्ष, श्याम कश्यप उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर टाकेश्वर पाटले व ग्राम पंचायत सरपंच गनेशी निषाद, सरपंच प्रतिनिधि अनिल निषाद, जनपद सदस्य बिल्हा नारद रजक, पंच ललिता साय, सुरज साय, डाक्टर राजू वर्मा, गणेशदत्त राजू तिवारी,डाक्टर दीपक लहरे,दुजराम सूर्यवंशी,,गोपाल साहू, सोनू रजक,जगत रजक,रामप्रसाद यादव,दीपेश्वर निषाद, मुकेश बंजारे, दीनूपाल,नरेंद्र निरमलकर,नरेंद्र कश्यप,कौशल,मुकेश रजक,सुनिल गुजर,विक्की नायक,इमरान खान,कौशल रजक, अमित रजक, गुलाब रजक, दशरथ साहू,नरेश साहू,सहित मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता शामिल रहे।