24hnbc
टैक्सपेयर के पैसे का एक और दुरुपयोग, साइकिल ऑन रेंट ...... निलेश
- By 24hnbc --
- Thursday, 06 Jun, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 जून 2024।
बिलासपुर में भी अब आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किराए पर साइकिल प्राप्त कर सकते हैं। नगर पालिका निगम बिलासपुर ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अति आधुनिक साइकिल डिजिटल तरीके से खड़ी कर दी हैं। कई शहरों में फ्लॉप होने के बाद अब यह योजना बिलासपुर में है।
इस योजना की कमियों की ओर विधानसभा चुनाव लड़ चुके निलेश विश्वास ने ध्यान आकर्षित किया। वे आधुनिक तरीकों से पढ़े हुए हैं, एमबीए हैं। मेट्रो शहरों में काम कर चुके हैं उनका कहना है कि साइकिल वही अच्छी है जो आम आदमी सर्वहारा वर्ग को लाभ दे। पर यहां तो यह साइकिल सोफिया राइडर के लिए है। साइकिल तभी उपयोग की जा सकती है जब आपके पास एक स्मार्टफोन हो, ऐप तभी डाउनलोड होगा जब क्यूआर कोड स्कैन करेंगे। स्कैन करने के बाद ₹500 खाते पर रखना होगा चाहे सदस्य हो या गैर सदस्य, पहले 30 मिनट सदस्य के लिए फ्री गैर सदर से के लिए ₹10, एक माह का पास 149 रुपया, तीन माह का 299 रुपया, 1 साल के लिए 999 रुपया यदि सदस्यता नहीं है और साइकिल को 24 घंटे रख लिया तो 5000 रुपए जुर्माना पटाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि मैं साइकिल चलाने की इरादे से यहां आया था यह समझ आया कि ऐप डाउनलोड करने के बाद ₹500 का डिडक्शन फिर क्यूआर कोड के माध्यम से साइकिल अनलॉक होगी। असल में साइकिल बेहद उपयोगी वहां है और आज भी सर्वहारा वर्ग के दर्जनों लोग इसका उपयोग करते हैं पर वे परंपरागत साइकिल रखते हैं ना कि स्पोर्ट्स साइकिल , यह टेक्सपेयर के पैसे का दुरुपयोग योजना के अंतर्गत खरीदी गई। साइकिल धीरे-धीरे स्टैंड से लापता हो जाएगी।
राज्य सरकार ने की पुलिस विभाग को महिला रक्षा के लिए 72 टू व्हीलर बिलासपुर जिले में दिए आज कहां है नहीं पता यह तो सड़क पर खड़ी साइकिल है बहुत जल्द साहब के गार्डन की शोभा बढ़ाएगी।


