No icon

24hnbc.com

डबल इंजन के चलते टट्टी पेशाब भी बंद

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 अप्रैल 2024। 
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का बिलासपुर दौर अब अखबार के पन्नों से लेकर सोशल मीडिया तक पर छा गया। डबल इंजन की सरकार में टट्टी पेशाब पर भी आचार संहिता प्रभावशील हो गई हैं। बिलासपुर का जिला प्रशासन चुनाव पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश के बुलडोजर ब्रांड मुख्यमंत्री के सभा में तैनात किए गए बुलडोजर पर मॉडल कोर्ट आफ कंडक्ट लागू नहीं कर पाते। पर खिसियाईं बिल्ली खंभा नोचने के तर्ज पर टट्टी पेशाब को लॉकडाउन कर देते हैं।
अलका लांबा के छत्तीसगढ़ भवन प्रसंग के पहले भी नामांकन रैली के दिन छत्तीसगढ़ भवन में गले में गमछा का कलर देखकर टट्टी पेशाब और पानी की सुविधा मुहैंया कराई जा रही थी तब भी एक युवा नेता ने यहां के कर्मचारियों को मानवीयता की नसीहत दी थी पर छोटे दर्जे के कर्मचारी अपने अधिकारियों की बताई हुई बांसुरी पर चलते हैं। 
आदर्श आचार संहिता को लागू करने के दोहरे मापदंड केचुआ की असलियत दिखा दी है। इस संवैधानिक संस्था के प्रमुख का चेहरा देखकर देश के आम नागरिकों को लिहाजा पन अनुभव होता है उनके आचरण से उनके नाम का जो अर्थ है वह भी बदल गया।
Bilaspur