No icon

24hnbc

एक साथ पर्चा भरने पर फैल गई सनसनी

24hnbc.com
बिलासपुर, 19 अप्रैल 2024। 
बिलासपुर लोकसभा का चुनाव अब रोचक स्थिति में पहुंच रहा है। आज नामांकन जमा करने के आखिरी दिन आधा दर्जन साहू ने नामांकन पत्र जमा किया है। उनके नाम राजकुमार साहू, कुलेश साहू, संजय प्रसाद साव, रामेश्वर साहू, अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले ये सभी प्रत्याशी उच्च शिक्षित हैं। 24hnbc news से बात करते उन्होंने कहा कि 2024 का आम चुनाव विशेष चुनाव है। यह ऐसा चुनाव है जिसमें लोकतंत्र और संविधान दोनों दाव पर लगा है। 
दूसरे प्रत्याशी कुलेश साहू ने कहा कि भ्रष्टाचार अपने उत्तम स्तर पर पहुंच गया और देश की सत्ता रूढ़ राजनीति दल ने उसे कानूनी जामा पहनाने की कोशिश की, जब देश की सर्वोच्च अदालत ने इलेक्टोरल बॉन्ड के कानून को रद्द कर दिया और संवैधानिक बताया तो अब पिछले रास्ते से उसे फिर से लाने की स्कीम बनाई जा रही है। 
तोखन साहू इसी समाज से आते हैं क्या एक साथ 6 साहू का मैदान पर आना कोई सधी बंधी रणनीति तो नहीं के प्रश्न पर उन्होंने कहा की समाज न किसी को चुनाव लड़ने का आदेश देता है ना ही किसी को मना करता है। ऐसे में देश का प्रत्येक नागरिक चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।