No icon

24hnbc

अब संचालक स्तर पर बनी टीम घरौंदा को लेकर सक्रिय हुआ संचालनालय

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 फरवरी 2024।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चल रही घरौंदा संबंधित जनहित याचिका को देखते हुए समाज कल्याण विभाग अपने स्तर पर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कल हुई एक बैठक में घरौंदा परियोजना के सभी केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पांच अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह अधिकारी शीघ्र ही पूरे राज्य में संचालित 11 घरौंदा केंद्रों का विजिट करेंगे। 
यह जानना जरूरी है कि पूर्व में घरौंदा चलने वाली कोपल वाणी एनजीओ ने उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में जनहित याचिका दायर की थी जिस पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्याय मित्रों को मुक्त किया और न्याय मित्रों ने राज्य भर में संचालित घरौंदा केंद्रों का दौरा किया और अपनी रिपोर्ट न्यायालय की पटल पर रखी उसके बाद हाई कोर्ट ने संबंधित जिला कलेक्टर से भी शपथ पत्र मांगा था प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी केंद्रों पर कलेक्टर निरीक्षण कर चुके हैं। अब समाज कल्याण संचालक और सचिव स्तर पर परियोजना के संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ती जा रही है। संचालक रक्तिमा यादव ( आईएएस ) ने 24 hnbc को बताया कि 11 घरौंदा केंद्र की निरीक्षण के लिए टीम बना दी गई है शीघ्र ही केंद्रों का निरीक्षण करेगी। इससे केंद्र बेहतर तरीके से परियोजना को संचालित कर सकेंगे।