24hnbc
आईएएस के मोबाइल की क्लोनिंग
- By 24hnbc --
- Thursday, 01 Feb, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 फरवरी 2024।
मध्य प्रदेश के सीनियर आईएएस से जुड़ी बड़ी खबर साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल की न केवल क्लोनिंग की है, बल्कि उससे एक फर्जी अश्लील चैट भी वायरल कर दी इस चैट में दिखाया गया है कि वे एक महिला से वॉट्सएप पर निजी बातें कर रहे हैं। ये बातें सार्वजनिक हो गईं इस घटना के बाद आईएएस और महिला ने पुलिस कमिश्नर को इस बात की शिकायत की है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात अरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया पुलिस को शक है कि अधिकारी के ऑफिस के स्टाफ में से किसी ने ये हरकत की है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


