No icon

24hnbc

सड़क पर सब्जी ही नहीं स्मार्ट वॉच भी बिक रही है बिलासपुर नकली सामान का गढ़

24hnbc.com
बिलासपुर, 20 नवंबर 2023।
बिलासपुर सिविल लाइन थाने से लेकर कलेक्ट्रेट बिलासपुर तक आज सुबह से नकली स्मार्ट वॉच और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेची जा रही है। इनकी कीमत प्रति नग ₹2000 बताई जाती है और उपभोक्ता के मोलभाव क्षमता पर कितने में मिलेगा कोई नहीं जानता है। यह ₹500 भी हो सकता है और 400 सौ भी हो सकता है। समान डिब्बा बंद है कोई डेमो पीस नहीं है सामान की कोई गारंटी भी नहीं है डब्बे पर प्रिंट मटेरियल देखकर लगता है की समान मेड इन चाइना है पर इसका भी कोई गारंटी नहीं है।
बेचने वालों की संख्या 25 से ज्यादा है हर के बैग में काम से कम 10 से 20 स्मार्ट वॉच और इतनी ही संख्या में अन्य डिवाइस है। इनके बीच जवाब देने का मास्टरमाइंड है एक बोलेगा ट्रेन से आए, दूसरा बोलेगा रायपुर रोड पर तंबू लगाए हैं। यह बात समझ से परे है की इतनी बड़ी संख्या में लोग इतना सारा डिवाइस लेकर आ जाते हैं तब स्थैतिक जांच दल, ट्रेन में सीआरपी, आरपीएफ किस बात की चेकिंग करती हैं। सड़क पर डिवाइस बेचने वाले के पास इतने सारे माल का कोई बिल नहीं इन दिनों शहर में सब्जी से लेकर फर्नीचर और और पूरी डिवाइस पायरेटेड सॉफ्टवेयर जहां देखो वहां बिकता नजर आता है ऐसा लगता है कि बिलासपुर का पूरा बाजार ही नकली सामानों से पट गया है।
भारतीय जनता पार्टी की कार्यालय रोड जिसे कर्बला क्षेत्र के नाम से पहचाना जाता है कि कपड़ा दुकानों में नकली माल पटा पड़ा है। दर्जनों बार कंपनी की शिकायत पर जांच हुई और दुकान में मिले कपड़े नकली पाए गए अब सड़क पर डिवाइस मिल रही है इस संदर्भ में एडिशनल एसपी शहर से बात हुई जब उन्हें जानकारी दी गई कि इस तरह सड़क पर डिवाइस बिक रही है तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया।