![](https://24hnbc.com/uploads/1694866476.jpg)
17 को छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण का समागम
केवल धन्यवाद ज्ञापित कर रहे, राजनीति को व्यक्तिगत रूप से क्लेम नहीं करते
- By 24hnbc --
- Friday, 15 Sep, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 सितंबर 2023।
17 तारीख को बेलतरा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मणों का विशाल समागम आयोजित है। इस संदर्भ में आज समाज के सामुदायिक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉक्टर शुक्ला अध्यक्ष और संजय शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देना है उन्होंने 2022 में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए 2 एकड़ जमीन देने का वादा किया था और उसे पूरा किया। अब छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद इस जमीन पर बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास कर रही है।
डॉ शुक्ला ने कहा कि इस क्षेत्र में पांचवीं शताब्दी से ब्राह्मणों की भूमिका का लिखित प्रमाण मिलता है और हम हमेशा राज्य, समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। जो सकारात्मक भी होती है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ में समग्र समाज को एक जुट रखने में ब्राह्मणों की ऐतिहासिक भूमिका पर व्याख्यान भी होगा।
पत्रकार वार्ता में पूछे गए प्रश्न यह केवल थैंक्स गिविंग कार्यक्रम हैं या ब्राह्मण विकास परिषद अपनी ताकत दिखाकर वर्तमान संदर्भ में राजनीतिक भूमिका मांग रही है। के उत्तर में कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्तिगत एजेंडा हमारा उद्देश्य नहीं है हम समग्र विकास में अपनी भूमिका देखते हैं यदि किसी का व्यक्तिगत एजेंडा कुछ है तो उससे हमें सरोकार नहीं है। प्रति प्रश्न देश के मुखिया ने हाल ही में रायगढ़ में कहा कि सनातन धर्म खतरे में हैं और इस खतरे में डालने का काम इंडिया, घमंडीया ने किया है। क्या आप सनातन धर्म को खतरे में पाए हैं पर अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रश्न हमारे कार्यक्रम से संबद्ध नहीं है।