24hnbc
फर्जी जन्म, मृत्यु लो अब तो भवन अनुज्ञा भी आ गई
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 अगस्त 2023।
स्थानीय शासन का तहसील परिसर और स्थानीय निकाय का नगर पालिका निगम में यदि सेटिंग हो तो हर कागज दो नंबर में बनाया जा सकता है। यदि जांच हुई तो भी इस गिरोह के हाथ इतनी मजबूत हैं कि आज तारीख तक कभी भी किसी को गिरफ्तारी का भय नहीं सताता। अभी हाल ही में एसडीम बिलासपुर के निर्देश पर तहसीलदार ने निवास प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की शिकायत सिविल लाइन थाने में की जांच चल रही है पर तहसील के दलालों को कोई फर्क नहीं पड़ता। लगभग 1 वर्ष पूर्व इसी तहसील परिसर से सैकड़ो की संख्या में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए इन मरे हुए लोगों में से कुछ इसी शहर में जिंदा घूम रहे हैं कुछ को तो यह पता ही नहीं की जमीनों के चक्कर में उन्हें कागज पर कब का मृत बना दिया उसे मामले में भी तत्कालीन तहसीलदार ने काफी आनाकानी के बाद एक एफआईआर दर्ज कराई थी पर जांच चालान तक कभी नहीं पहुंची। इसी तरह नगर निगम में फर्जी भवन अनुज्ञा जारी होती है ऐसे प्रमाण है पर नगर निगम का जवाब ऐसे भवन अनुज्ञा कागजों पर स्पष्ट रूप से यही आता है कि उक्त अनुज्ञा उनके कार्यालय से जारी नहीं हुई है ऐसे में इस बात की संभावना है कि फर्जी अनुज्ञा पत्र लेकर कोई संगठित गिरोह किसी बैंक को हाउसिंग लोन में चूना लगा रहा है।


