24hnbc
समरताल में 29 जुलाई को संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 जुलाई 2023 । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया अगुवाई में भारत की संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे सविधान रक्षा की प्रेरणा मिल सके । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेदकर "बाबा साहेब की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने भारत का संविधान बनाया । आज इस हमारे भारतीय सविधान को भाजपा व आरएसएस भारतीय संविधान की उपेक्षा कर देश में एक भ्रामक प्रचार कर राजनीतिक रोटी सेकने एवं षडयंत्र कर संविधान को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है व देश में अराजकता असमानता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, इसी तारतम्य में बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में संविधान रक्षक एवं किसान सम्मान समारोह सम्मेलन 29 जुलाई दिन शनिवार को अपरान्ह 12.00 बजे किया जा रहा है। यह आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेलतरा द्वारा किया जा रहा है । इसमें क्षेत्र के 1000 किसानों का साल व श्रीफल से सम्मान किया जायेगा।


