No icon

24hnbc.com

सोशल मीडिया इनफ्लुएंस सम्मान से सम्मानित हुए अंकुश ठाकुर

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 जून 2023 । आज भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर कार्यालय में लोकसभा सोशल मीडिया इनफ्लुएंस सम्मान का कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लोक सभा सांसद अरुण साहू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र जिला अध्यक्ष व लोकसभा भर से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे आज की इस कार्यक्रम में समाज में रहकर बेबाकी से भ्रष्टाचार व अन्याय को अपने सोशल मीडिया पर लिखकर लोगों को अवगत कराने का कार्य करने वालों को सम्मान किया गया इसी कड़ी में बजरंग दल के विभाग संयोजक अंकुश ठाकुर को सामाजिक कार्य करने व सोशल मीडिया पर अन्याय के खिलाफ बेबाकी से लिखने के जज्बे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रमाण पत्र व मोमेंटो से सम्मान किया अंकुश ठाकुर ने अपने इस सम्मान को अपने कार्य की सराहना वह समाज का प्यार व आशीर्वाद बताया है वह आगे संगठन में रहकर समाज धर्म के प्रति समर्पित होकर निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया व युवाओं से आगे आकर धर्म समाज के कार्य करने के लिए आग्रह किया।