No icon

24hnbc

दिनशा की चोरी डिब्बे में आधी ही निकली आइसक्रीम

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 5 अप्रैल 2023। गर्मी के दिनों में आइसक्रीम सबको निभाती है ऐसे में डिब्बाबंद नामचीन कंपनी आइसक्रीम खाना सबको भाता है पर हमारी राय आपको यही है कि आइसक्रीम खरीदते समय फैमिली पैक के पूरे डिब्बे को अच्छे दबा दबा कर देख ले जिससे पता चल जाए कि एक डिब्बे के भीतर पूरी आइसक्रीम है या नहीं.... ऐसा हम आपको इसलिए कह रहे हैं कि दिनशा कंपनी के दो डब्बे मे आइसक्रीम आधी आधी ही थी ग्राहक हम स्वयं हैं विद्या नगर क्षेत्र से हमने दिनशा आइसक्रीम के दो पैकेट खरीदें अच्छा हुआ लाने के तुरंत बाद खाना था जैसे ही पैकेट खोला अंदर आइसक्रीम निर्धारित मात्रा से आधी थी। दूसरा पैकेट खोल कर देखा उसका भी यही हाल था तुरंत वापस जाकर दुकानदार को पैकेट की स्थिति दिखाई दुकानदार नेक था अतः उसने पैकेट वापस ले लिया पर प्रश्न उठता है कि आइसक्रीम बनाने वाली नामी गिरामी कंपनी दिनशा का अपने उत्पादन पर क्या यही नियंत्रण है ऐसे में यदि ग्राहक आइसक्रीम ले जाकर एकाद दिन उसे अपने फ्रिज में रखें और फिर कम मात्रा में आइसक्रीम निकलने पर क्या दुकानदार उसे वापस लेगा ऐसे में बेहतर यही है कि आइसक्रीम का डब्बा खरीदने के पूर्व ही उसे चारों तरफ से दबा दबा कर देख ले की जितना बड़ा डब है उतने में अंदर आइसक्रीम है या नहीं।