No icon

24hnbc

एक तरफ आवेदन में अमल दूसरी तरफ प्रस्ताव में दिशा विहीन कार्य

24hnbc.com
समाचार -
बलौदाबाजार 4 अप्रेल 2023। जिले में आज कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक दूसरे के प्रति नाराजगी जाहिर दिखाते हुए जी हां एवं ना कि हुजूरी कीए उपरोक्त विषय अंतर्गत उल्लेख है कि बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद के द्वारा कुछ दिन पहले ही कलेक्टर से आवेदन दिया गया था कि तालाब के गहरीकरण करने के विषय में तथा 29/03/2023 को नगर पालिका में बैठक में यह बात की प्रस्ताव हुई कि तालाब का गहरीकरण किया जावेगा जिसमें निकलने वाले मुरूम जो नगर पालिका में ही जिस जगह जरूरत है उनकी मुरूम डाली जाएगी मगर ऐसा नहीं होकर दूसरे जगह डाली गई अब इस तरह से जब कार्य प्रणाली की शुरुआत हुई तभी दिनांक 4 अप्रैल को यह घटना घटी थी जो तालाब का गहरीकरण हो रहा था जिसमें मुरूम निकाला जा रहा था और मुरूम लेकर निकलने वाले गाड़ी नगरपालिका के क्षेत्र में ना जाकर किसी निजी जमीन में जा रहा था जिसे भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा पकड़ी गई जिसमें देखा गया कि मुरूम नगर पालिका क्षेत्र में जहां जरूरत है वहां नहीं जाकर किसी निजी जमीन पर जा रही है और लगभग 25 ट्रिप जा चुकी थी और वह भी धरम कांटे से तौल कर जा रहा था और भारतीय जनता पार्टी के लोगों की माने तो वह सीधे तौर पर बिक्री हो रही थी और ऐसा भी जानकारी मिला की 3000रू. ट्रिप के हिसाब से यह मुरूंम निजी जमीन पर डाला जा रहा था इन सभी बातों को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम,नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जयसवाल, भारतीय जनता पार्टी के लोग, कांग्रेस पार्टी के कैबिनेट मंत्री पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सभी के बीच कहासुनी हुई और सर्किट हाउस में बैठकर आपसे बातों का निपटारा किया जा रहा था।