24hnbc
अरपा परियोजना अगले मानसून के पहले होगी पूर्ण
- By 24hnbc --
- Monday, 14 Nov, 2022
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 15 नवंबर 2022। औपचारिक रूप से मानसून के विदा होने के बाद बिलासपुर के जलाशयों में इस बार पर्याप्त पानी एकत्र हुआ है। 10 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, खारंग में 98.59 जल भराव, मनियारी में 100%, घोघा में 86.76% पानी भरा हुआ है। यहां पर महत्वपूर्ण बात अरपा भैसाझार बैराज की भी है इसमें 69.50 जलभराव है इसके पीछे कारण यह है कि अरपा भैसाझार परियोजना पर बिलासपुर में तेज गति से काम होना है इसलिए जल का भराव कम रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 2023 के मानसून आने के पूर्व इस परियोजना पर काम पूरा हो जाएगा यदि ऐसा हो गया तो बिलासपुर शहर के भूजल का स्तर आने वाले समय में बेहतर होता जाएगा साथ ही राजनैतिक दृष्टि से परियोजना पूरा होने पर वर्तमान सरकार को अपनी उपलब्धि बताना अभी फायदेमंद हो सकता है।


