24hnbc
महामहिम से अपनी अपील और गुहार आये छत्तीसगढ़ बचाएं हसदेव
- By 24hnbc --
- Monday, 07 Nov, 2022
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 8 नवंबर 2022। आदिवासी समाज के नेता इंजीनियर संत कुमार नेताम ने हसदेव अरण्य बचाने के लिए देश के महामहिम और छत्तीसगढ़ राज्य की महामहिम से अपील की है, क्योंकि वे उसी आदिवासी समाज से आती हैं जिसके जल, जंगल और जमीन पर अस्तित्व का संकट छा गया है को बचाने के लिए सीधे हस्तक्षेप करें। संत कुमार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के उस क्षेत्र में जहां कानून के स्थान पर जंगल राज कायम हो गया है पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आता है इस अनुसूची की रक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रपति और राज्यपाल की सीधे है। अदानी के सामने पूरी केंद्र सरकार नतमस्तक हो गई समय-समय पर कोर्ट ने जल, जंगल जमीन बचाने वाले जो थोड़े बहुत आदेश किए भी हैं उन्हें निष्पक्षता के साथ लागू नहीं किया जाता। पूरे देश में महामहिम के निर्वाचन के बाद जितना बड़ा उत्सव मनाया गया चौक चौराहे पर बैनर पोस्टर सजाए गए तब तो ऐसा लगता था कि अब देशभर का आदिवासी और उसका जल, जंगल, जमीन सब कुछ सुरक्षित हो गया पर वास्तविकता ऐसी नहीं है फिर भी हमें विश्वास है कि हसदेव के संदर्भ में महामहिम सीधे हस्तक्षेप करेगी और आदिवासियों के भूमि, जानवरों के जंगल जैव विविधता, औषधियों वाले पौधे सब को बचाने आएंगी।


