No icon

24hnbc

बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 6.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । बिलासपुर जिले के 5 तहसीलो में 1 जून से आज तक 6.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में 5.8 मि.मी., बिल्हा में 7.6 मि.मी., मस्तूरी में 3.9 मि.मी., तखतपुर में 8.9 मि.मी., कोटा तहसील में 5.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
 नवीन तहसील सकरी, रतनपुर, बेलगहना में वर्षा मापी केन्द्र स्थापित नहीं होने के कारण इन तहसीलो की जानकारी उपलब्ध नहीं है।