No icon

24hnbc

19 मई को छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की आम सभा की बैठक

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की आम सभा की बैठक एवं कार्यकारिणी की बैठक 19 मई को शहर के प्रतिष्ठित होटल में आयोजित की गई है उक्त बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति एवं राज्य संघ से संबंधित समस्त जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवो की उपस्थिति में निम्नांकित विषयों पर चर्चा उपरांत अनुमोदन किया जाएगा।
संस्था के सचिव का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2021 एवं 2022 का अनुमोदन।
संस्था का वर्ष 2021 एवं 2022 का आय व्यय प्रतिवेदन का अनुमोदन 
वर्ष 2022एवं 2023 का अनुमानित बजट का अनुमोदन।
 वर्ष 2022 एवं 2023 के संस्था के ऑडिट हेतु ऑडिटर की नियुक्ति का अनुमोदन।
  वर्ष 2022 एवं 2023 का वार्षिक खेल कैलेंडर का अनुमोदन।
ताइक्वांडो खेल के प्रचार प्रसार हेतु योजनाओं का अनुमोदन।
 राज्य संघ के संरक्षक एवं एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्ति का अनुमोदन।
 अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा।
उपरोक्त बैठक छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े की अध्यक्षता में आयोजित होगी। उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी के द्वारा दी गई । श्री गोस्वामी ने बताया कि बैठक प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी यह बैठक शाम 3:00 बजे तक निरंतर जारी रहेगी ।