24hnbc
बड़ी मात्रा में नगदी जप्त रकम का मालिक पहुंचा थाने
- By 24hnbc --
- Friday, 20 Nov, 2020
भुवनेश्वर, राजधानी भुवनेश्वर में एक युवक के पास से 30 लाख रुपये जब्त किये गये हैं। खंडगिरी थाना पुलिस ने आज सुबह इस रकम को जब्त किया है। इस मामले में महावीर प्रसाद दास नामक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना के मुताबिक महावीर एक बैग में रुपये भरकर तपोवन पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। सूत्रों से खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची और उसके पास से रूपये को जब्त करने के साथ ही उसे थाने ले आयी। इतनी बड़ी रकम महावीर को कहां से मिली और वह यह रकम लेकर कहां जा रहा था, पुलिस पूछताछ कर रही है। खबर मिलने के बाद महावीर के एक मित्र प्रलय कुमार पाढ़ी नामक युवक थाने में पहुंचकर कहा कि यह रुपया उसका है। वह पान मसाला, गुटखा का व्यापार करता है।


