No icon

24hnbc

कलेक्टर मंत्री विवाद फिर उभरा राजस्व मंत्री ने पत्र लिखकर कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निशाने पर है। इस बार मंत्री महोदय ने डीएमएफ में अनियमितता का आरोप लगाकर एक खत खनिज सचिव सह नोडल अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी को लिखा है। पत्र में उन्होंने कलेक्टर पर कमीशन के लिए जनहित कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। राजस्व मंत्री इसके पहले भी डीएमएफ में अनियमितता का मसला उठाते रहे हैं इस बार उन्होंने लिखकर आरोप लगाए हैं। पत्र में उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी शिकायत हुई कार्यवाही ना होने से कलेक्टर ने डीएमएफ की राशि का दुरुपयोग करते हुए लूट मचा दी, उन्होंने कहा कि बिना किसी मांग के निजी स्वार्थ वश कमीशन के लिए कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा रही है । खेल सामग्री की खरीदी साल में दो बार होए सामग्री का उपयोग भी नहीं हुआ और फिर से 77 लाख का खेल सामान खरीद लिया गया मजे की बात यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी नहीं है। राजस्व मंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि 18 अगस्त 2021 को खनिज न्यास के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर प्रेमसाय टेकाम को अवगत कराया गया था कि कोरबा विधानसभा के कामों को ही रोका जाता है और ऐसे कामों को प्राथमिकता दी जाती है जिनमें कमीशन ज्यादा मिले।