No icon

राजधानी का मामला

पांच थाना प्रभारियों का तबादला

रायपुर/ एच एन बी सी। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने आज आदेश जारी कर 5 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इस सम्बन्ध में आदेश अनुसार निरीक्षक संजीव मिश्रा को टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। याकूब मेमन को पंडरी थाना प्रभारी, गौतम चंद गावडे को सरस्वती नगर थाना प्रभारी, कमला पुसाम को मुजगहन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके अलावा लगातार मिल रही शिकायतों के कारण रमेश मरकाम को आरक्षित केंद्र में लाइन अटैच किया गया है। ज्ञात हो की कुछ दिनों पहले कुछ जुआरी और सटोरियों के साथ इनका लिंक सामने आया था इस कारण एसएसपी ने सरस्वती नगर थाने से हटाकर इन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

  • ट्रांसफर मामला