24hnbc
छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से महासचिव ने ही दे दिया इस्तीफा
- By 24hnbc --
- Saturday, 26 Feb, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । 2018 में अस्तित्व में छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन में अध्यक्ष की लगातार तानाशाही के चलते प्रदेश महासचिव सेवक दास दीवान ने इस्तीफा दे दिया। इस यूनियन का बिलासपुर से भी गहरा संबंध है, 2018 में प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव ने बिलासपुर आकर इकाई की नींव रखी थी। प्रारंभ में सक्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकारों को कमान मिली जिसके चलते संगठन की गतिविधियां तेजी से हुई और कोविड माह 18 मार्च 2019 में शहर के इंटरसिटी होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी हुई बेहद सफल कार्यक्रम के बाद भी अचानक संगठन की गतिविधियां ठप हो गई थी । प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ब्लॉक स्तर पर सीधे नियुक्ति के कारण जिला एवं संभाग के पदाधिकारी स्वयं को असहज पाते थे इसी कारण 2021 दिसंबर के चुनाव से भी बिलासपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी संभागीय अध्यक्ष, संभागीय सचिव, जिला महामंत्री, जिला सचिव आदि ने दूरी रखी कहा जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर के कई कार्यक्रमों में आकर पुरस्कार लेते थे और उन मुद्दों पर स्थानीय पदाधिकारियों से मशवरा भी नहीं करते थे महासचिव सेवक दास दीवान के इस्तीफे और उनके पूर्व की परिस्थितियां अचानक नहीं बनी थी हालांकि परिणाम आने में देर लगी शीघ्र ही सेवक दास दीवान अपने समान विचारधारा वाले साथी के साथ बैठ कर आगे की नीति बनाएंगे और पत्रकारों के हित में कैसे सफलतापूर्वक काम हो पर निर्णय लेंगे।


