No icon

24hnbc

सीएम ने फिर हटाया गुटबाजी का गुबार एकता का दिया संकेत क्या मानेंगे स्थानीय नेता

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 353 करोड़ 56 लाख रुपए के 97 विकास कार्य के साथ मुख्यमंत्री ने अपने ही पार्टी के बिलासपुर इकाई को एक बार फिर से यह संदेश दीया की वह शहर विधायक को वैसा ही मान सम्मान दें जैसा सीएम ने स्वयं दिया। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में जो कार्यक्रम हुआ उसमें सत्ता और संगठन के साथ विपक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधि को भी उचित सम्मान प्राप्त हुआ इस तरीके से मुख्यमंत्री ने अपरोक्ष रूप से गुटों में बटी जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस एवं नगर पालिक निगम के पार्षदों को उनके मुखिया को यह संकेत दे दिया कि राज्य सरकार बिलासपुर के लिए बजट की कमी नहीं होने देगी । और भेदभाव गुटबाजी मान सम्मान की राजनीति आप बंद करें भले ही जिला कांग्रेस ने संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष को अपने विज्ञापनों से गायब रखा किंतु मुख्यमंत्री ने उन्हें पर्याप्त सम्मान दिया। आरंभ से लेकर कार्यक्रम के आखिरी तक मुख्यमंत्री ने अपने साथ शहर विधायक को आस पास ही रखा संकेत स्पष्ट है कि जिसके पास मतदाता बल है, जन समर्थन है उसे अहमियत मिलेगी और यदि प्रतिस्पर्धा करनी है तो इसी तरीके से करनी होगी न कि वैसी जैसी की जा रही है। पूरे कार्यक्रम में जो कमी खली वह निगम का वह पत्थर जिस पर शहर विधायक को वह सम्मान ना मिला जिसके की वे पात्र हैं साथ ही पूरे कार्यक्रम में सीएम ने जिला प्रशासन के कामकाज के संदर्भ में कुछ नहीं कहा राजनीति में कुछ ना कहना बड़ा प्रश्न चिन्ह है और सीएम यह प्रश्न चिन्ह छोड़ गए।